Need Guidance On Your Problems?
Consult With The Best Online Astrologers
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष भाग्योदयकारक रहेगा जनवरी माह में मंगल की शुभ स्थिति आपके मान सम्मान में वृद्धि करेगी व आपके घर धार्मिक मांगलिक आयोजन का योग है , स्वाथ्य सम्बन्धी परेशनी रह सकती है डॉक्टर की सलाह के साथ मंगलवार व शनिवार के दिन श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ स्वयं करें या फिर अपने आचार्य जी के द्वारा करवाएं , इससे तुरंत लाभ होगा , फरवरी माह में धन वृद्धि होगी , नए घर व वाहन खरीदने का योग बन रहा है , किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन रहा है इस यात्रा से मनोवान्छित फल की प्राप्ति होगी , मार्च माह की शुरुआत में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या रह सकती है , आपसे छोटे भाई बहनों के घर से कोई बड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा , पिता के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है निवारण हेतु विष्णुसहस्त्रनाम के 108 पाठ अपने आचार्य जी के द्वारा करवाएं , वृषभ राशि स्थित उच्च राशि के चंद्रमा के शुभ प्रभाव के कारण अप्रैल माह में पुश्तैनी जमीन प्राप्ति या फिर धन लाभ का योग बनता है , घर के इंटीरियर पर धन खर्च होगा पूर्णिमा के दिन सफ़ेद वस्तुओं का किसी धार्मिक स्थान में अवश्य दान करें , मई माह में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी अथवा नौकरी प्राप्त होगी , नौकरी पेशा वाले जातकों के लिए पदोन्नति का योग बन रहा है व संतान के इच्छुक जनों के लिए या संतान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त कराएगा , छठे भाव पर शनि की दृष्टि के कारण जून माह में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें , इस माह में आपको जरुरी काम के लिए ऋण की प्राप्ति होगी , जिसको चुकाने में आप बिलकुल समर्थ रहेंगे , सप्तमेश शुक्र की भाग्य भाव में उपस्थिति जुलाई माह में विवाह हेतु योग्य जीवन साथी की प्रप्ति होगी , व्यापारिक वर्ग के लिए यह समय व्यापार में नई साझेदारी बनाएगा , स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें , अगस्त माह में वाहन चलाते विशेष ध्यान दें चोट लगने का भय है , निवारण हेतु मंगलवार के दिन श्री हनुमान मंदिर में चोला चड़ायें , भाग्य भाव में चार ग्रहों के शुभ संयोग के कारण सितम्बर माह में अपने कुलदेवता की अवश्य पूजा करें , आपका सबसे महत्वपूर्ण कार्य इस माह में संपन्न होगा , दाम्पत्य जीवन में सावधानी अवश्य बरतें , अक्तूबर माह में कार्य की सिलसिले में यात्रा का योग बनेगा इस दौरान फिजूल खर्च से बचें , जन्मस्थान से दूर रह रहे लोगों के कार्य क्षेत्र में विशेष वृद्धि होगी , नवम्बर माह में गर्भवती महिलाएं अपने गर्भ का विशेष ध्यान दें , अचानक बड़ी धनराशी प्राप्ति का योग बनता है है साथ ही कोई रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा ,इस महीने मानसिक चिंता व तनाव अधिक रह सकता है निवारण हेतु भगवान शिव का पूजन करें ! , बारहवे भाव में शनि की उपस्थिति के कारण दिसम्बर माह में स्वास्थ्य का ध्यान दें परिवार के साथ धार्मिक व मांगलिक आयोजन का योग बनेगा , परिवार के भाग्य में वृद्धि होगी !
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष मिला जुला रहेगा , इस वर्ष आपने अपने ईष्ट देवी देवता या कुल देवता के मंत्र जाप का दैनिक नियम अवश्य धारण करना है इससे आपके रुके हुए कार्य बनेंगे व वर्तमान में चल रही किसी भी प्रकार की समस्या का निवारण धीरे धीरे होने लगेगा क्यूंकि इस वर्ष आपको नज़र बाधा का अधिक भय है इसलिए निवारण भी साथ में ही बता दिया है ,जनवरी माह में लग्नेश शुक्र के अष्टम भाव में होने के कारण स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें , लम्बे समय से रुका हुआ कार्य इस महीने पूरा हो जायेगा , फरवरी माह में पार्टनर के माध्यम से धन लाभ होगा किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय शुभ है , चंद्रमा की शुभ स्थिति के कारण मार्च माह में माता के स्वास्थ्य की चिंता सकती है जबकि इन्टरनेट से जुड़े व्यवसाय से सम्बंधित लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से उन्नतिकारक रहेगा , अप्रैल माह में घर में कुछ कलहपूर्ण वातावरण बन सकता है इस समय यदि नया घर खरीद रहे है तो विवादित जमीन पर घर खरीदने से बचें वास्तु दोष का बूरा असर आपके काम व घर पर बूरा असर डालेगा , पंचमेश बुध के अष्टम भाव में होने से मई माह में तनाव अधिक रह सकता है संतान की पढाई को लेकर चिंतित रहेंगे निवारण हेतु गणपति अथर्वशीर्ष के 1100 पाठ करवाएं , जून माह में कानूनी बाधा से परेशान होंगे पर अंत में विजय आपकी होगी , संकट टालने हेतु गुडहल के फूलों की माला शुक्रवार के दिन माता रानी को अर्पित करें , जुलाई माह में आप किसी के विवाद में पड़ने से बचें , साझेदारी के कार्यों से सफलता व धन की प्राप्ति होगी, अगस्त माह में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी परिवार में किसी के स्वास्थ्य में अत्यधिक गिरावट से चिंतित रहेंगे , भाग्येश शनि के एकादश भाव में होने से सितम्बर माह में नई नौकरी व पदोन्नति का योग बनेगा , परिवार के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे , दशम भाव में राहू के कारण अक्तूबर माह में पिता के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है कार्य क्षेत्र में अचानक बड़ी सफलता प्राप्त होगी , पितृ पूजन से घर में शांतिपूर्ण वातावरण बनेगा , नवम्बर माह में धन वृद्धि के साथ उन्नति के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे ,द्वादशेश मंगल के अष्टम भाव में होने के कारण दिसम्बर माह में अचानक आये कुछ बड़े खर्चों से आर्थिक परेशानी महसूस होगी पर समय रहते उसे पूरा कर लेंगे !
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष सामाजिक और आर्थिक रूप से अति लाभदायक रहेगा , लग्नेश बुध के अष्टम भाव में होने से जनवरी माह में मित्रों के साथ यात्रा का योग बनेगा , स्वास्थ्य का ध्यान रखें , कारोबारी दृष्टिकोण से भी यह समय नई साझेदारी के शुरुआत के लिए अच्छा समय है , फ़रवरी माह काम के सिलसिले में विदेश यात्रा का योग बन रहा , खर्च की स्वतः आपूर्ति होगी , तृतीय भाव में केतु की शुभ उपस्थिति के कारण मार्च माह में अचानक किसी बड़े कार्य में सफलता मिलेगी शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड्स में यदि धन निवेश किया है तो यहाँ पोर्टफोलियो में वृद्धि होगी , भाई बंधुओं के साथ विवाद से बचें , अप्रैल माह में नवीन वाहन प्राप्ति का योग है , अविवाहित जनों के लिए योग्य जीवन साथी की तलाश पूरी होगी , पंचमेश शुक्र के सप्तम भाव में में होने से मई माह में व्यापार से उत्तम धन लाभ होगा विशेष रूप से कार्य क्षेत्र से दूर देश या प्रदेश में कर रहे व्यापार से लाभ होगा , दुर्घटना से बचने हेतु नारियल का दान करें , जून माह में कोई कानूनी बाधा सता सकती है अतः किसी मित्र के विवाद में पड़ने से बचें , संभव हो तो एस समय किसी भी कार्य के लिए कर्ज न लें , जुलाई माह में घर में मांगलिक आयोजन का योग है , घर , परिवार , कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी , वाहन चलते समय विशेष ध्यान दें , अष्टमेश शनि के दशम स्थित होने के कारण अगस्त माह में लम्बे समय से किये गए कार्य में सफलता प्राप्त होगी , निजी जीवन में संबंधों को तनावपूर्ण होने से बचाएँ , पेट से सम्बंधित बीमारी से कष्ट प्राप्ति का योग है , भाग्य भाव में राहू के शुभ प्रभाव के कारण सितम्बर माह में प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का योग है , आपके कुछ बड़े कार्य सफल होंगे अचानक धन लाभ होगा , आर्थिक जोखिम लेने से बचें , अक्तूबर माह में पिता के स्वास्थ्य की चिंता सकती है , कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी परिवार में कलहपूर्ण वातावरण रह सकता है , एकादशेश मंगल के सप्तम भाव में होने के कारण नवम्बर माह में उत्तम व्यापार व धन लाभ का योग इस समय नौकरी के नवीन अवसर प्राप्त होंगे , घर में मांगलिक आयोजन होगा , क्रोध का त्याग करें , दिसम्बर माह में व्यापारिक यात्रा का योग बन रहा है , विदेश में शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा वाले जातकों को इस समय सफलता मिलेगी दक्षिण दिशा की यात्रा सफलता प्रदान करेगी !
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष नवीन अवसर की प्राप्ति वाला व उन्नति करक समय रहेगा , लग्नेश चंद्रमा के एकादश भाव में अपनी उच्च राशि में होने के शुभ प्रभाव के कारण जनवरी माह में income source में वृद्धि होगी , करियर या जॉब स्विच करने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे , फरवरी माह में घर परिवार के किसी सदस्य की गंभीर स्वास्थ्य चिंता रहेगी व अचानक आये किसी बड़े खर्च से आर्थिक चिंता भी सता सकती है , बुध के छठे भाव में होने के कारण मार्च माह में आवश्यक धन की आपूर्ति होगी व मित्रों व परिजनों के साथ आनन्दपूर्ण समय व्यतीत होगा , अप्रैल माह में स्वास्थ्य का ध्यान रखें , जोखिम भरे निर्णय से लाभ की प्राप्ति होगी , वाहन व मकान के लिए ऋण लेने से बचें , मई माह में संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा , पैतृक सम्पति से लाभ होगा , चार ग्रहों के एक साथ छठे भाव में होने के कारण जून माह में धार्मिक यात्रा व अनुष्ठान का योग बनेगा परिणामस्वरूप परिवार में चाल रही परेशानियों में कमी आएगी , जुलाई माह में उत्तम सफलता मिलेगी , पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान दें , अगस्त माह में आर्थिक जोखिम लेने से बचें , पिता के भाग्य में वृद्धि होगी ,शनि के भाग्य में शुभ उपस्थिति के कारण सितम्बर माह में किसी लम्बे समय से चल रहे कानूनी विवाद में विजय प्राप्त होगी , परिवार के लोगों से विवाद से बचें , अक्तूबर माह में कारोबार में उन्नति होगी , रुका हुआ धन प्राप्त होगा , कर्ज निवारण में कुछ सफलता प्राप्त करेंगे ,एकादश भाव में चन्द्रमा की शुभ स्थिति के कारण नवम्बर माह में पर्यटन के लिए विदेश यात्रा का उत्तम अवसर बनेगा , आय में वृद्धि होगी ख़ुशी का माहौल रहेगा , द्वादश भाव में गुरु की शुभ स्थिति दिसम्बर माह में घर पर धार्मिक आयोजन होगा अचानक आये खर्च की स्वतः आपूर्ति होगी , स्वास्थ्य का ध्यान रखें !
सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मान सम्मान दायक रहेगा , लग्नेश सूर्य के पंचम भाव में शुभ उपस्थिति के प्रभाव से जनवरी माह में पदोन्नति अथवा आय के नवीन स्रोत प्राप्त होंगे , संतान पक्ष से भी शुभ समाचार प्राप्त होगा , फ़रवरी माह में में उत्तम धन लाभ के साथ मान सम्मान में वृद्धि होगी , गले से सम्बंधित स्वास्थ्य समस्या रह सकती है , मार्च माह में परिवार जनों के साथ मांगलिक आयोजन का योग बनेगा , अविवाहितों के लिए योग्य जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी , अप्रैल माह में सम्पति में वृद्धि का योग है कमर्शियल प्रोपर्टी में निवेश अधिक लाभदायक रहेगा , पंचमेश बृहस्पति के एकादश भाव में होने से मई माह में लम्बे समय से रुका हुआ कोई कार्य सिद्ध होगा , प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी , जून माह में पेट से सम्बंधित स्वास्थ्य समस्या सामने आ सकती है जो की थोड़े समय बाद ठीक हो जाएगी , धार्मिक स्थान की यात्रा होगी , सप्तम भाव में राहू की उपस्थिति के कारण जुलाई माह में कारोबारी या मित्र से धोका मिल सकता है अतः नवीन कार्य की शुरुआत न करें ,अगस्त माह में परिवार से सम्बंधित समस्या से जूझ सकते हैं , ठन्डे व बासी भोजन से परहेज करें , भाग्येश मंगल के पंचम भाव में होने से सितम्बर माह में अचानक कोई बड़ा कार्य सिद्ध होगा , पिता के भाग्य में वृद्धि होगी , वृषभ राशि स्थित चन्द्रमा के दशम भाव में शुभ प्रभाव के कारण अक्तूबर माह में नया पदभार मिलने व यात्रा का योग है , नज़रदोष की भी सम्भावना है अतः आवश्यक सावधानी रखें , नवम्बर माह में घर पर मांगलिक आयोजन होगा , अचानक धन सम्पति का भी लाभ होगा , दिसम्बर माह में कार्य के सिलसिले में यात्रा का योग है नवीन व्यापारी संबंध बनेंगे व उन्नति के नवीन अवसर प्राप्त होंगे !
कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष नया घर , वाहन का योग लेकर आया है , लग्नेश बुध के चतुर्थ भाव में होने से जनवरी माह में कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी , परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय व्यतीत होगा माता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है , चतुर्थ भाव में शुक्र की शुभ उपस्थिति के कारण फ़रवरी माह में घर की साज सज्जा पर धन व्यय होगा , घर के बड़ों के साथ संबंधों में टकराव की स्थिति रह सकती अहि , मार्च माह में शारीरिक कष्ट पहुँचने का योग है निवारण हेतु हनुमान जी की आराधना करें व श्री फल चड़ायें ,देव गुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि के कारण अप्रैल माह में कार्य क्षेत्र में उच्च सफलता मिलेगी , कारोबार में उत्तम लाभ होगा , छोटे मोटे विवाद से बचें , मई माह में जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी ,महीने की शुरूआत में कुछ तनावपूर्ण माहौल रह सकता है मासांत तक समस्या का निवारण स्वतः हो जायेगा ,राहू की छठे भाव में उपस्थिति के कारण जून माह में अचानक बड़ा धन लाभ होगा , जोखिम भरे कार्य से दूर रहे , स्वास्थ्य चिंता बनी रहेगी ,जुलाई माह में अध्यात्मिक यात्रा का योग है , जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाये रखें , प्रेम विवाह के इच्छुक जोड़ो के लिए समय कष्टकारी रहेगा ,अष्टमेश मंगल के चतुर्थ भाव में होने से अगस्त माह में भूमि लाभ का योग है , साझेदारी के कार्यो से उत्तम धन लाभ होगा , सितम्बर माह में यात्रा के साथ उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे , घर में धार्मिक आयोजन से धन व यश में वृद्धि होगी , अक्तूबर माह में नया घर व वाहन का योग बनेगा , व्यापार व कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्ति होगी ,एकादशेश चन्द्रमा के भाग्य में होने के शुभ प्रभाव के कारण नवम्बर माह में धार्मिक यात्रा का योग है साथ ही काम के सिलसिले में भी यात्रा करेंगे , जो की अत्यंत लाभदायक रहेगी , बाहरवे भाव में केतु के कारण दिसम्बर माह में अचानक आये खर्च से कुछ दिक्कत महसूस होगी अतः फिजूलखर्च पर ध्यान दें , स्वास्थ्य या फिर कानूनी सलाह पर धन व्यय होगा !
तुला राशि के जातकों के लिए यह वर्ष उत्तम विदेश योग लेकर आया है , लग्नेश शुक्र के तीसरे भाव में उपस्थित होने के कारण जनवरी मास में परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय व्यतीत होगा , नए कार्य की शुरुआत होगी परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें चोट का भय है , फ़रवरी माह में पैतृक स्थान पर भूमि लाभ का योग है , साथ ही धन वृद्धि भी होगी , तृतीय भाव में चार ग्रहों के शुभ संयोग के कारण मार्च माह में धार्मिक यात्रा का योग है पिता के भाग्य में वृद्धि होगी साथ ही कर्ज निवारण में भी कुछ सफलता होगी , अप्रैल माह में किसी कानूनी बाधा व स्वास्थ्य समस्या से जूझ सकते हैं परन्तु समस्या का स्वतः निवारण हो जायेगा , पंचम भाव में राहू के कारण मई माह में मानसिक तनाव अधिक रह सकता साथ ही किसी बड़े प्रोजेक्ट के साथ आप जुड़ सकते हैं , पढाई के लिहाज से विधार्थियों के लिए यह अनुकूल समय नहीं है थोडा अधिक फोकस रखने की जरुरत रहेगी , जून माह में नया घर का योग है लिए गए कर्ज को आप आसानी से चुका पाएंगे , घर भी वृद्धिदायक रहेगा ,विवादित सम्पति को खरीदने से बचें , सप्तमेश मंगल के तृतीय भाव में होने से जुलाई माह में व्यापार में वृद्धि होगी , वाहन चलते समय विशेष ध्यान दें , अगस्त माह में परिवार के साथ यात्रा का योग है , ट्रेडिंग से जुड़े कारोबारियों को उत्तम धन लाभ होगा ,बृहस्पति के भाग्य भाव में शुभ उपस्थिति से सितम्बर माह में मान सम्मान में वृद्धि होगी , पिता के स्वाथ्य की चिंता रहेगी , अक्तूबर माह में कारोबारी यात्रा होगी , उत्तर दिशा की यात्रा लाभ प्रदान करेगी , एकादश में केतु की शुभ उपस्थिति के कारण नवम्बर माह में अचानक बड़ा कार्य सिद्ध होगा , कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी , किसी को उधार देने से बचें , दिसम्बर माह में जोखिम भरे कार्य से धन अर्जित करेंगे , किसी कानूनी विवाद में पड़ने से बचें !
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष आत्मसम्मान में वृद्धि लाकर आया है , लग्नेश मंगल के द्वितीय भाव में होने से जनवरी मास में यात्रा का योग है परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें , धन भाव में चार ग्रहों के शुभ संयोग के कारण फ़रवरी माह में उत्तम आर्थिक धन लाभ है व ऋण मुक्ति में सफलता मिलेगी , मार्च माह में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी व आत्मविश्वाश में वृद्धि होगी , राहू की चतुर्थ भाव में उपस्थिति के कारण अप्रैल माह में घर में चिंता व कलेश का महल रहेगा परन्तु कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी , मई माह में संतान सम्बन्धी परेशानी रह सकती है मित्रों के साथ अनबन रहेगी इसके बावजूद घर या वाहन खरीदने का योग है , जून माह में पैतृक सम्पति सम्बन्धी विवाद में लाभ प्राप्ति का योग है इस दौरान वाद विवाद से बचें ,सप्तम भाव में चन्द्रमा की शुभ उपस्थिति के कारण जुलाई माह में धार्मिक यात्रा का योग है फलस्वरूप संतान व कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी , अगस्त माह में परिवार में वृद्ध जन के स्वाथ्य की गंभीर चिंता रहेगी , साथ ही धन लाभ व उन्नति के अवसर कार्य क्षेत्र में प्राप्त होगा , सितम्बर माह में जीवनसाथी अथवा मित्रों के साथ विदेश यात्रा का योग है , पिता के भाग्य में वृद्धि होगी रुका हुआ कार्य सफल होगा ,केतु के शुभ प्रभाव के कारण अक्तूबर माह में अचानक पद वृद्धि होगी , सम्मानित लोगों से मेल मिलाप होगा एस दौरान पिता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है , एकादशेश के धन भाव में होने से नवम्बर माह में धन जोड़ने में कामयाब रहेंगे आपकी धन सम्पति में वृद्धि का योग है , दिसम्बर माह में अचानक स्वास्थ्य समस्या से खर्च में वृद्धि होगी परन्तु समस्या का त्वरित निवारण हो जायेगा , इस दौरान आप साझेदारी में किसी जमीन का सौदा कर सकते हैं जो की लाभदायक रहेगा !
धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष कारोबार व करियर के दृष्टिकोण से अत्यंत लाभदायक रहेगा इस वर्ष आप काफी हद तक अपना कर्ज चुकाने में सफलता प्राप्त करेंगे , लग्नेश गुरु के सप्तम स्थित होने के कारण जनवरी माह में कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें , खास तौर से अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें , फरवरी माह में माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी , कार्य क्षेत्र में अधिक भागदौड़ के पश्चात सफलता मिलेगी ,मार्च माह में आत्मविश्वाश में कमी के बावजूद बड़ी सफलता मिलेगी , तृतीय भाव में राहू के कारण बंधू बांधवों के साथ रिश्ता तनावपूर्ण रह सकता है , चतुर्थ भाव में शनि की शुभ उपस्थिति के कारण अप्रैल माह घर में धन लाभ होगा अध्यात्मिक यात्रा का योग है , मई माह में संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा एवं प्रतियोगी परिक्षा में सफलता मिलेगी , अविवाहितों के लिए योग्य जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी , जून माह में आय व उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे , स्वास्थ्य पर भारी धन खर्च का योग है , सप्तमेश बुध के लग्न में होने के कारण जुलाई माह में घर या वाहन प्राप्ति का योग है इस दौरान कुलदेवता का पूजन व दर्शन अवश्य करें , नज़र दोष से मुक्ति होगी , अगस्त माह में शेयर मार्केट अथवा लॉटरी से धन लाभ हो सकता है परन्तु कानूनी विवाद से बचें , भाग्येश सूर्य के केंद्र भाव में होने के कारण सितम्बर माह में कोई बड़ा कार्य सिद्धि होगा , भाग्य में वृद्धि होगी , घर में धार्मिक आयोजन होगा इस दौरान पितृ पूजन अवश्य करें , अक्तूबर माह में व्यापार व व्यवसाय में कोई बडी सफलता मिलेगी एवं पद व मान सम्मान में वृद्धि होगी , एकादशेश शुक्र के प्रथम भाव में होने के कारण नवम्बर माह में स्वयं पर धन खर्च करेंगे , कर्ज मुक्ति में कुछ सफलता प्राप्त होगी , दिसम्बर माह में भारी आर्थिक नुकसान से बचेंगे , कानूनी अड़चन से सावधान रहे !
मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष आत्मविश्वाश व भाई बहनों के भाग्य में वृद्धि लेकर आया है , लग्नेश शनि के तीसरे भाव में होने के कारण जनवरी माह में उत्तम स्वास्थ्य व धन की प्राप्ति होगी , द्वितीय भाव में राहू के कारण फ़रवरी माह में परिवार में वाद विवाद , आर्थिक लाभ स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या रह सकती है , मार्च माह में संतान पक्ष से शुभ समाचार व कर्ज निवारण में सफलता मिलेगी , चतुर्थेश मंगल के द्वादश भाव में होने के कारण अप्रैल माह में धार्मिक यात्रा व वाहन प्राप्ति का योग है , पंचम भाव में चन्द्रमा की शुभ उपस्थिति के कारण मई माह में जीवनसाथी के उत्तम समय व्यतीत होगा एवं अविवाहित जनों को योग्य जीवन साथी प्राप्ति होगी , जून माह में भाग्य वृद्धि व व्यापार की शुरुआत होगी , सप्तम भाव पर गुरु की शुभ दृष्टि के कारण जुलाई माह में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता व व्यापार में उत्तम लाभ होगा , अगस्त माह में परिवार में अचानक किसी वृद्ध जन के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, अध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी , भाग्येश बुध के द्वादश भाव में होने के कारण सितम्बर माह में काम के सिलसिले में यात्रा का योग है, माता पिता के भाग्य में वृद्धि होगी , अक्तूबर माह में कारोबार व घर की आन्तरिक सज्जा पर धन व्यय होगा , फिजूल खर्च से बचें, एकादशेश मंगल के बारहवे भाव में होने से नवम्बर माह में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे , घर से दूर कार्यों व व्यापार में सफलता मिलेगी , दिसम्बर माह में स्वास्थ्य का धयान दें एवं किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचें , आँखों व हड्डियों से सम्बंधित स्वास्थ्य समस्या रह सकती है !
कुम्भ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष नए घर व वाहन की प्राप्ति वाला रहेगा , जनवरी माह में परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा ,प्रथम भाव में राहू की उपस्थिति के कारण मानसिक शांति के लिए विचारों में ठहराव लेकर आने की आवश्यकता रहेगी , धन भाव के स्वामी गुरु के पांचवे भाव में होने से फ़रवरी माह में आय में वृद्धि होगी व कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी , स्वास्थ्य का ध्यान रखें व वाद विवाद से बचें , तृतीयेश मंगल के एकादश भाव में होने के कारण मार्च माह में भाई अथवा बहन को धन व पद लाभ होगा , आत्मविश्वाश में वृद्धि होगी , अप्रैल माह में घर में मांगलिक आयोजन होगा , कुलदेवी देवता का पूजन घर में करें , कुटुंब व कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी , पंचम भाव में गुरु की उपस्थिति के कारण मई माह में संतान पक्ष व जीवनसाथी से कष्ट प्राप्त हो सकता है , अचानक कोई बड़ा कार्य सिद्ध होगा , जून माह में वाहन व घर प्राप्ति का योग है , कानूनी विवाद व लड़ाई झगडे से बचें ,सप्तम भाव में क्रतु की उपस्थिति से जुलाई माह में नए व्यापरिक साझेदार जुड़ेंगे , अविवाहित जन को योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होगी , अगस्त माह में कर्ज लेने से बचें , त्वचा सम्बन्धी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है , भाग्येश शुक्र के एकादश भाव में बैठने के कारण सितम्बर माह में उत्तम धन लाभ व पद वृद्धि का योग है , भौतिक सुख में वृद्धि होगी , अक्तूबर माह में पिता के भाग्य में वृद्धि होगी एवं काम के वाहन प्राप्ति का योग है, एकादश भाव में चार ग्रहों के एक साथ संयोग के कारण नवम्बर माह में अचानक रुका हुआ कार्य बनेगा , जॉब स्विच करने का उत्तम अवसर प्राप्त होगा , मान सम्मान में वृद्धि होगी , द्वादश भाव का स्वामी शनि दूसरे भाव में होने से दिसम्बर माह में अचानक धन खर्च में वृद्धि होगी , परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा , वाद विवाद से बचें !
मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष घर व कार्य क्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा , जनवरी माह में गुरु के शुभ प्रभाव के कारण कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी व घर पर धार्मिक आयोजन होगा मित्र व जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकते हैं , फ़रवरी माह में मंगल की दशम भाव में उपस्थिति होने से उत्तम धन लाभ व कारोबार में उन्नति होगी , क्रोध पर नियन्त्रण की आवश्यकता है ,चन्द्रमा तृतीय भाव में उच्च राशि में है अतः मार्च माह में संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी , नजर दोष का भय है , अप्रैल माह में माता के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है , घर की आन्तरिक सज्जा में धन व्यय होगा , पंचमेश चंद्रमा के शुभ होने से मई माह में संतान सुख व प्रेम विवाह में सफलता प्राप्त होगी , प्रतियोगी परीक्षा के लिए भी यह उत्तम समय है , केतु की छठे भाव में उपस्थिति जून माह में कर्ज व रोग में वृद्धि हो सकती है , शेयर मार्केट , म्यूच्यूअल फंड्स में किये गए निवेश में वृद्धि देखने को मिलेगी , जुलाई माह में व्यापार कारोबार में वृद्धि होगी ,पिता के पद व मान सम्मान में वृद्धि होगी , नए वाहन की प्राप्त का भ योग बनेगा ,अष्टमेश शुक्र के शुभ भाव में होने से अगस्त माह में स्वास्थ्य का ध्यान रखें ,मामा पक्ष से शुभ संचार प्राप्त होगा , फिजूलखर्च से बचें ,सितम्बर माह में धन संचय में वृद्धि होगी विशेष रूप से पैतृक सम्पति से लाभ मिलेगा ,शुक्र ,बुध ,मंगल ,और सूर्य के चार ग्रहों का संयोग दशम भाव में होने से अक्तूबर माह में घर में मांगलिक आयोजन होगा कुलदेवता का पूजन करें ,घर परिवार कारोबार में वृद्धि होगी , एकादशेश शनि के प्रथम भाव में होने से नवम्बर माह में अचानक आय में वृद्धि होगी , जीवनसाथी के साथ व मित्रों के साथ मधुर संबंध बांये रखें व पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्या रह सकती है , बारहवे भाव में राहू के होने से दिसम्बर माह में उत्तम धन लाभ होगा , चीटिंग से सावधान रहे जोखिम भरे कार्य में धन न लगायें , विदेश यात्रा का योग है !